अनपरा कॉलोनी के ऑपरेटिंग क्लब में 13 से 20 अक्तूबर तक आयोजित अनपरा प्रीमियर लीग का फाइनल मैच रविवार की रात में खेला गया। फाइनल मैच में अनपरा लायंस को 41 रन से हराकर औड़ी इंडियंस की टीम चैंपियन बनी।
अनपरा लायंस के कप्तान सोनू पनिका ने टॉस जीतकर पहले औड़ी इंडियंस को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 90 रन बनाए। जिसमें रवि ने 50 रन, कप्तान सम्राट ने 22 रन बनाए।
अनपरा लायंस के तरफ से बिजेंद्र 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा लायंस टीम 12 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 49 रन ही बना पाई। जिसमें विश्वजीत ने 22 रन बनाए। औड़ी इंडियंस के कप्तान सम्राट ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रवि गुप्ता को दिया गया।
मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अनपरा लायंस के विश्वजीत सिंह को दिया गया। चेयरमैन विश्राम बैसवार और थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने यह पुरस्कार दिया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रेहटा वारियर्स के दिलीप सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लैंको हेड संतोष दूबे, काशीमोड़ चैलेंजर्स के जैकेश गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक लायंस के शुभम सुप्रियो, सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग खिलाड़ी रेहटा वारियर्स के आदर्श कुमार रहे।
प्रतियोगिता में अनपरा नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले खिलाड़ियों को क्षेत्रों के नाम पर 10 टीमों में 110 खिलाड़ियों को रखा गया। जिसमे कुल 50 मैच खेले गए। संजय उपाध्याय ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद धनराशि व ट्रॉफी दी।
उपविजेता टीम को 10 हजार और ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर लैंको हेड संतोष दूबे, हेमंत राज, शंकर दयाल, राकेश यादव, अभिषेक, राहुल, आलोक, तपन, ऑपरेटिंग क्लब के रविकांत, पंकज, जितेंद्र आदि रहे। अंपायर की भूमिका में अमन व ऋषभ और स्कोरर सत्यम, देवांश, आयुष, विवेक आदि रहे।