फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र स्टेशन पर नियुक्त होंगे एटीवीएम फैसिलिटेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अमृत भारत स्टेशन सोनभद्र पर यात्री सुविधाओं को उन्नत करने के लिए आसान अनारक्षित टिकट वितरण के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन फैसिलिटेटर (एटीवीएम फैसिलिटेटर) नियुक्त किए जाएंगे। एटीवीएम फैसिलिटेटर स्टेशन पर आठ-आठ घंटे की पॉली के अनुसार कार्य करेंगे। इसके लिए रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल में यात्री सुविधाओं को उन्नत करने के क्रम में आसान अनारक्षित टिकट वितरण के लिए 37 स्टेशनों पर एटीवीएम के माध्यम से टिकट वितरण करने के लिए 345 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त किए जाएंगे। इन सभी एटीवीएम पर आठ-आठ घंटे की पाली के अनुसार 345 फेसिलिटेटर कार्य करेंगे। इसमें मिर्जापुर मंडल के चार रेलवे स्टेशन सोनभद्र, चुनार, विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। एटीवीएम फैसिलिटेटर की नियुक्ति के लिए रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारियों एवं सामान्य नागरिकों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून को दोपहर में एक बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन फार्म किसी भी कार्य दिवस में बुकिंग कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन फार्म को उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त किए जाने से यात्रियों में आसानी से अनारक्षित टिकट वितरण किया जा सकेगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें