फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन बैंक की खिड़की तोड़ कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुआरी पुलिस चौकी क्षेत्र के बभनौली गांव में रविवार की रात इंडियन बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। सोमवार को बैंक कर्मी ड्यूटी पर पहुंचे उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की अर्धरात्रि के बाद बभनौली गांव में स्थित इंडियन बैंक की खिड़की तोड़ कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सोमवार की सुबह दस बजे बैंक कर्मी ड्यूटी पर गए तो खिड़की टूटा देख उनके होश उड़ गए। कई टेबल के कागजात बिखरे पड़े थे। बैंक कर्मियों ने लॉकर को जाकर देखा तो सुरक्षित था। घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव और स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। बैंक कर्मियों से जानकारी ली। कोतवाल ने कहा कि बैंककर्मी जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक बैंक की ओर से तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें