फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल कम कर कोरोना संक्रमितों की संख्या घटाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों में से कम लोगों के सैंपल की जांच की जा रही है। ऐसा करके कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटता हुआ दिखाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह पहले नौ अगस्त को 1334 लोगों के सैंपल की आरटी-पीसीआर, एंटी जेन व ट्रू नाट मशीन से जांच की गई, वहीं 16 अगस्त को मात्र 487 लोगों के सैंपल की ही जांच की गई। परिणाम स्वरूण 9 अगस्त को जहां 51 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव होने की बात सामने आई थी, वहीं 16 अगस्त को 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव बताई गई।कम सैंपल लेने का यह सिलसिला कुछ दिन पहले से शुरू किया गया है। नौ अगस्त से पहले कई दिन तक औसतन एक हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही थी। जबकि नौ अगस्त के बाद सैंपल की संख्या घटती चली गई। मसलन, 10 अगस्त को 1023 लोगों के सैंपल की जांच की गई जबकि उस दिन 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इसी तरह से 11 अगस्त को 1240 लोगों के सैंपल की जांच की गई थी और 59 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इसके अगले दिन 12 अगस्त को 872 लोगों के सैंपल की जांच की गई और 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। इसी तरह से 13 अगस्त को 634 लोगों के सैंपल की जांच की गई और 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। इसके अगले दिन 14 अगस्त को 684 लोगों के सैंपल की जांच की गई और 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। जबकि 15 अगस्त को मात्र 210 लोगों के सैंपल की जांच की गई और 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई।
सीएमओ डा एसके उपाध्याय का कहना है कि सैंपल जांच की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से चिकित्सकों की 46 टीमें लोगों के सैंपल लेने का कार्य करेंगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल की जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें