अनपरा में निजीकरण के विरोध में कैंडिल मार्च निकालते मोर्चा संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अनपरा के बैनर तले विद्युतकर्मियों ने मंगलवार को भी निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध कार्य बहिष्कार जारी रखा और अनपरा परियोजना के मिडल गेट पर धरना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार प्रशासन के बल पर बिजली व्यवस्था नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है वो फेल हो चुकी है। लोग सबस्टेशनों पर हंगामा कर रहे हैं। कार्यबहिष्कार के कारण परियोजना की सभी इकाइयों के अनुरक्षण में समस्या आ रही है। धरना सभा में अमरनाथ, अभिषेक बरनवाल, नित्यानंद सिंह, विशम्भर सिंह ने कहा कि निजीकरण कहीं से भी सही नही है। पुलिस प्रशासन के दम पर अगर दमनात्मक कार्रवाई की गई तो कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर चले जायेंगे। कहा कि ऊर्जा मंत्री को चाहिए कि 5 अप्रैल 2018 को हुए अपने समझौता का सम्मान करते हुए निजीकरण का फैसला वापस ले। इस मौके पर शारदा प्रसाद, रोहित राय, हरिशंकर चौधरी, सत्यम यादव, अजय कुमार सिंह, एसपी सिंह, राजकुमार सिंह, विवेक सिंह मौजूद रहे।
उधर, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन शाखा अनपरा ने सोमवार शाम निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान महेंद्र यादव, आरएन तिवारी, वीके आनंद, एसएन पांडेय, आरबी सिंह, बीबी यादव, अनिल कुमार, आरबी प्रसाद मौजूद रहे।