फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मशीन में फंसा एटीएम कार्ड, निकाले 41500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के उपभोक्ता का एटीएम कार्ड लेकर उसके खाते से 41500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर निवासी दलजीत सिंह ने गत एक दिसंबर को शिवा पार्क स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम से पैसा निकालने गए। इस दौरान उनका कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया और बाहर नहीं निकला।
जब उन्होंने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर बात की तो बताया गया कि अगले कार्य दिवस में बैंक शाखा पहुंचकर एटीएम कार्ड ले लीजिएगा। इस बीच उनके खाते से 40 हजार रुपये कट गए। बैंक कर्मियों ने बताया कि उनका पैसा दो दिन में वापस आ जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन बाद भी पैसा नहीं मिला तो फिर बैंक गए, मगर दूसरे का कार्ड दिया जाने लगा। दो दिन बाद फिर उनके खाते से मिर्जापुर के किसी एटीएम से 1500 रुपये निकाला गया। उन्होंने अपना एटीएम लॉक कर दिया और अपने पैसे के लिए बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

एटीएम के सीसी टीवी फुटेज में उनके बाद एक युवक कार्ड निकालते दिख रहा है। इस संबंध में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। उसकी जांच में पिपरी पुलिस जुट गई है। इस संबंध में पिपरी एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें