फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मास्टर्स एथलेटिक्स में सोनभद्र जिले के खिलाड़ियों का जलवा, झटके कई पदक

विज्ञापन
लखनऊ विश्व विद्यालय में राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिंक्स प्रतियोगिता में सोनभद्र के प्रतिभागी। - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रांगण में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोनभद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दोनों दिन पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन बेसिक शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक संजय सिंह (45 प्लस) ने 5000 मीटर पैदल चाल में रजत और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। चंद्रा मारुति प्रो. के दिनेश सिंह (55 प्लस) ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में भी रजत पदक अपने नाम किया। आकाश सिंह (35 प्लस) ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, एनसीएल के यूपी सिंह (55 प्लस) ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। एनसीएल के ही राजेश राम (60 प्लस) ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने पदकों पर निशाना साधा। संजय सिंह (45 प्लस) ने 10000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। आकाश सिंह (35 प्लस) ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें