फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तस्करी के आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को दीपक कुमार भारती की 23.86 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी। पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति कथित तौर पर अवैध कमाई से अर्जित की गई थी। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज निवासी दीपक कुमार भारती के विरुद्ध शक्तिनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। उसके खिलाफ अनपरा और शक्तिनगर थानों में पहले भी एनडीपीएस एक्ट और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से डिबुलगंज में मकान बनाया था। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को डिबुलगंज स्थित 23.86 लाख रुपये की आवासीय संपत्ति फ्रीज कर दी गई। संपत्ति पर फ्रीजिंग आदेश का नोटिस भी चस्पा किया गया। इस दौरान शक्तिनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय और पिपरी थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें