बलिया रंग महोत्सव में सर्वश्रेष्ट सह अभिनेता का पुरस्कार लेते विजय गुप्ता। स्रोत:-स्वयं
पीडीडीयू नगर। बरेली में आयोजित रंग महोत्सव में जिले की रंग संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता सहित 7 पुरस्कार मिले हैं। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कलाकारों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार मिलने पर जिले के नाट्य कलाकारों में खुशी की लहर है।
जागरूक शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान की ओर से 16 से 18 जनवरी तक बलिया रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने विभिन्न नाटकों का मंचन का दर्शकों का दिल जीत लिया। रंग महोत्सव में पीडीडीयू नगर के विजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में नाटक खेल जारी को लोगों ने खूब सराहा। नाटक की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार हासिल हुआ। नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ ड्रेस का प्रथम पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत पुरस्कारों में प्रमोद अग्रहरि ने सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता, निक्की गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, जमील सिद्दीकी ने श्रेष्ठ चरित्र अभिनेता, विजय कुमार गुप्ता श्रेष्ठ हास्य अभिनेता, मधु सिंह श्रेष्ठ महिला चरित्र अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त किया। नाटक में प्रकाश व्यवस्था राजेश गुप्ता का रहा। रूप सज्जा का कार्य सिमरन ने किया। पुरस्कार लेकर वापस आने पर संस्था के संरक्षक सदानंद दूबे ने कलाकारों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बलिया रंग महोत्सव मे कुल आठ नाटकों का मंचन हुआ। इसमें संस्था ने कुल सात पुरस्कार अपने नाम किया। स्वागत करने वालों मे डाॅ. आंनंद श्रीवास्तव, महादेव क्लब अध्यक्ष अनिल जायसवाल आदि रहे।