सोनभद्र। रेणुकूट में सोमवार को ढाई माह बाद दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। बाजार में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। सीएमओ ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.नेम सिंह बताया कि रेणुकूट में कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों व्यक्तियों का नमूना लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। पता लगाया जाएगा कि ये लोग नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित है या नहीं। बताया कि रेणुकूट क्षेत्र में वाराणसी से लौटा एक छात्र व बिहार निवासी एक छात्रा की कोरोना जांच कराया गई थी। जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। पॉजिटिव पाई गई छात्रा वापस बिहार लौट चुकी है, जबकि पॉजिटिव मिले छात्र को वाराणसी में होम आइसोलेट करवा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से कोरोना के नियमों का करने करने और घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की अपील की। कहा कि दो गज की दूरी का पालन करके कोरोना को भगाया जा सकता है।