फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सब जूनियर तीरंदाजी में झारखंड के अरुण और माधुरी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवाकुंज आश्रम कारीडांड में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शनिवार को विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता के बालक-बालिका वर्ग में झारखंड के खिलाड़ी विजेता रहे। बालक वर्ग में यूपी और बालिका वर्ग में गुजरात को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती धनुर्विद्या स्टेडियम में देश के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए तीरंदाजों ने शून्य पर निशाना साधा। इसमें 30 मीटर रेंज में बालक वर्ग में झारखंड के अरुण बेदिया 334 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं यूपी के हीरा सिंह 331 अंकों के साथ दूसरे, यूपी के ही महावीर 328 अंङक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में 30 मीटर रेंज पर झारखंड की माधुरी पूरती 318 अंक हासिल कर प्रथम रहीं। गुजरात की आर. मनीषा बेन ने 308 अंकों के साथ दूसरा और झारखंड की शिमला पूरती 305 अंकों संग तीसरे स्थान पर रहीं। सभी खिलाड़ियों को राज्यसभा सांसद रामशकल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग, प्रांत सह संगठन मंत्री आनंदजी, जिला प्रचारक योगश, सह मंत्री आलोक चतुर्वेदी, रामप्रकाश पांडेय उत्साह वर्धन करते रहे।
विज्ञापन

खो-खो में आज होगा क्वार्टर फाइनल
खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में देवगिरी, दक्षिण बंगाल, जसपुर, गोवा, उत्तर बंगाल की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। खो-खो प्रमुख मधुकर वाणी ने बताया कि बालक वर्ग में देवगिरी, मध्य भारत, छत्तीसगढ़, महाकौशल, ओडिशा के बीच रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।
सांस्कृतिक मंच पर जीवंत हुई बहुरंगी संस्कृति
सेवा समर्पण संस्थान में शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंच पर देश की बहुंरगी संस्कृति की झलक दिखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के सीजीएम एके चटोपाध्याय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत से शुरू हुई। इसके बाद नेपाल सहित अन्य राज्यों से आये हुए कलाकारों ने लोककला की प्रस्तुति दी। अरुणांचल प्रदेश के टाका तंजुम ने मुंह से ढोलक बजने की धुन निकाल कर त्रिपुरा के मुक्ती जमातिया के बांसुरी की धुन पर ताल लगाया। इसके बाद नेपाल, कोंकण और मेघालय के कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। तेलंगाना और तपोवन से आए बच्चों ने आदिवासी लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। राज्यसभा सांसद रामशकल भी बच्चों की प्रस्तुति के बाद खुद को रोक नहीं सके और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर जेसी विमल सिंह, हरीशजी, देवनारायण सिंह खरवार, अमरदेव पांडेय, अनुराग पाठक, डॉ. हीरालाल, डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. लखनराम जंगली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें