फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ, सीएमओ व डीडीओ का रोका वेतन

Tue, 19 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
बागेश्वर में डेयरी से दूध के सैंपल भरते खाद्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने कड़ा रुख अखितयार करना शुरू कर दिया दिया है। सोमवार को डीएम ने सीएमओ, एआरटीओ, डीएसओ, डीडीओ, बिजली विभाग के एक्सईएन, बीएसए, जल निगम के एक्सईएन समेत करीब तीन दर्जन अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर तहसील दिवस व अन्य संदर्भों पर वेबसाइट तथा उप जिलाधिकारी दुद्धी की संस्तुति के आधार पर 15 दिनों से ज्यादा समय गुजरने और बार-बार रिमाइंडर देने व मासिक बैठकों में निर्देशित करने के बावजूद लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने और न ही निस्तारण आख्या अपलोड कराने वाले अधिकारियों का वेतन रोका गया है। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी-सोनभद्र, रेनुकूट, ओबरा के वेतन आहरण पर रोक लगाया है।

इसी प्रकार से मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-प्रथम, निर्माण खंड-द्वितीय लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम यूनिसेफ, निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता विद्युत पिपरी, राबर्टसगंज, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घोरावल, अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, खान अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण निर्माण निगम, एआरटीओ, ग्रामोद्योग अधिकारी, बीडीओ म्योरपुर, राबर्ट्सगंज, चोपन, चतरा, नगवां, घोरावल, डीएसओ, डीपीआरओ, डीएसओ, पूर्ति निरीक्षक दुद्धी आदि का वेतन रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें