फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान मारने की नियत से पत्नी को असलहा सटाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव में शुक्रवार को एक युवक जान से मारने की नियत से पत्नी को असलहा सटा दिया। मौके पर 112 नंबर की पीआरवी पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक असलहा लहराते हुए भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया । असलहे की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि डॉयल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि कनछ गांव में एक युवक अपनी पत्नी को रिवाल्वर सटाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी वाहन संख्या 3088 तत्काल रवाना हुई और मौके पर पहुंच गई । पुलिस को देखते ही मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र का रहने वाला शैलेन्द्र भागने लगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी को मय असलहा के साथ थाने ले जाकर सुपुर्द कर दिया। कहा कि पत्नी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। कहा कि रिवाल्वर के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर उक्त पीआरवी को सराहनीय कार्य करने के लिए आईटेक्स 112 मुख्यालय द्वारा पीआरवी ऑफ डे चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें