फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में पुलिस की पाठशाला: क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी, हर थाने में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क करेगी मदद

Tue, 29 Apr 2025 09:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

पुलिस की पाठशाला में सीओ अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी अपराध को छिपाने के बजाय अपने परिजनों शिक्षक और पुलिस से साझा करें। इन्होंने बताया कि हर थाने में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क है वहां जाकर आसानी से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में सीओ अमित कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों ने पुलिसिंग की बारीकियां जानीं। पिपरी सीओ अमित कुमार ने उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साइबर जालसाजों से बचने के लिए जागरूक किया। सड़क सुरक्षा का भी पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 280 विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि सीओ अमित कुमार ने कहा कि हमें अपने साथ हुए किसी प्रकार के अपराध को छिपाना नहीं चाहिए। चाहे लड़का हो या लड़की किसी को कहीं भी कोई अगर गलत तरीके से छूता है या दुर्व्यवहार करता है या कोई फोटो या वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है तो इसे छिपाएं नहीं।

अपने परिजनों, शिक्षकों को बताएं। अगर कोई मदद न करे तो पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करें। महिलाओं के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी आप महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी को दे सकती हैं। आपकी गोपनीयता सुरक्षित रखी जाएगी। कुछ न समझ आए तो सीधा डायल 112 पर फोन करें।
विज्ञापन


साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पुलिस की ओर किसी भी प्रकार की पूछताछ ऑनलाइन नहीं होती। आपको गिरफ्तार करना हो या फिर किसी मामले में पूछताछ करना है तो स्थानीय पुलिस ही करेगी। ईमेल, व्हाट्सएप या किसी भी माध्यम से कोई नोटिस आए तो पहले उसके बारे में स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

मोबाइल हमारी सुविधा के लिए लेकिन थोड़ी सी चूक हमें खतरे में डाल देता है। किसी भी अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करें। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, एंबुलेंस 108, हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033, साइबर क्राइम 1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन




इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना दुबे, एसआर दास, शिशिर श्रीवास्तव, अमरेश रंजन, गौरव मिश्रा, विशाल त्रिपाठी, सुजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें