फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नई डिजाइन की स्वीकृति से निर्माण कार्यों में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय लोढी में अब नई डिजाइन के आधार पर शिक्षा का हब (कई विद्यालय व छात्रावास) का निर्माण कराया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से नया डिजाइन बनाते हुए उसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन में भेजा गया है। पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते लोढ़ी में यहां चरणबद्ध ढंग से भवन का निर्माण कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की तरफ से इसके लिए कवायद चल रही है। धनराशि आवंटित होने के साथ ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सोनभद्र शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा है। यहां निवास करने वाले जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया कराने पर सरकार का जोर है। इसी उद्देश्य के साथ जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए नए विद्यालय और छात्रावास का निर्माण जिला प्रशासन करा रहा है। लोढ़ी में करीब 43 करोड़ की लागत से जनजातीय वर्ग के छात्रों के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालक) का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा यहां इसी वर्ग की छात्राओं के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) बनाया जाएगा। इसके साथ ही राजकीय आईटीआई व प्रोजेक्टर आफिसर (पीओ) कार्यालय का निर्माण कराना है। वहीं उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के रहने के लिए यहां अलग से 100 बेड का छात्रावास बनेगा। नए डिजाइन के अनुसार अब भवन का निर्माण कराया जाएगा।
लोढ़ी में नए डिजाइन से विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए डिजाइन बना ली गई, जिसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजा गया है। शासन से स्वीकृति के बाद यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें