फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मणिपुर में महिलाओं के साथ अभद्रता के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मणिपुर में महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदेश एवं केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने किया। वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना निंदनीय है। मणिपुर के मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। मणिपुर राज्य आंतरिक अशांति से गुजर रहा है। वहां लगातार हिंसा के कारण लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। 150 से अधिक लोगों की मौत, 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। हिंसा ग्रस्त मणिपुर में मानवता शर्मसार हो रही है। इस दौरान काशी प्रांत उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सुशीला वर्मा, रविंद्र सिंह, विमलेश, नागेंद्र, गोपाल, सोनी देवी, सबीना, मंजूर खान, बृजेश व नीतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें