फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय चुर्क मोड़ में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें चौधरी चरण सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील की गई।
विज्ञापन

चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ते रहे।
पीएम रहते उन्होंने किसानों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करके हर वर्ग को कमजोर करने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन

पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने सिंचाई विभाग निरीक्षण गृह स्व.चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की।
इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, अशोक पटेल, अनिल प्रधान, त्रिपुरारी आदि रहे। उधर, अपना दल एस के जिला कार्यालय छपका में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस मौके पर विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे, दिनेश बियार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, आनंद पटेल दयालु, विनोद यादव आदि रहे। संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें