फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गोशाला में भूसा दान करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद के लोगों से गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण के लिए भूसा, चारा-दाना आदि दान करने की अपील की है। ताकि गोवंश को चारा-पानी उपलब्ध होता रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, कोटेदार गो प्रेमी, उद्योग बंधु, कृषक, पशुपालक एवं सभी अधिकारियों से अपील की। कहा कि अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, राशन आदि नजदीकी स्थायी, अस्थाई गोआश्रय स्थल पर दान करें। इससे गो संरक्षण में सहयोग होगा और संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संरक्षण एवं संवर्धन कोष में धनराशि जमा कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया राबर्ट्सगंज के खाता संख्या 41057699619 आईएफएससी कोड- SBIN0000170 के खाते में धनराशि दान की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल आठ स्थायी एवं अस्थायी गोआश्रय स्थलों पर आपके सहयोग से गोवंश संरक्षण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। वर्तमान समय में जनपद में गोआश्रय स्थलों में 1705 गोवंश संरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें