फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के खिलाफ चला एंटी रोमियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा के नेतृत्व में शोहदों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पांच वाहनों का ई-चालान किया गया। साथ ही पहाड़ी एवं मंदिरों के आसपास घूम रहे 12 शोहदों को राबर्ट्सगंज कोतवाली लाया गया। एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के समय मंदिरों के आसपास दर्शन पूजन करने जा रहे महिलाओं व किशोरियों के आगे पीछे मंडरा रहे शोहदों को अभियान चलाकर पकड़ा गया। पहचान पत्र व जान पहचान नोट कराकर उनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया। आगामी दिनों से स्कूल कॉलेज खुल रहे हैं, जिसकी सुरक्षा सावधानियों को देखते हुए एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने धार्मिक स्थल, यूको प्वाइंट, बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टेशन, कोचिंग सेंटर सहित चट्टी-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व हिदायत दी जा रही है। टीम में विजेंद्र, उमा सरोज, नवीन चौरसिया, अभिषेक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें