फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा डी-उन्नाव पारेषण लाइन के काम में तेजी

Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा डी की बिजली को सीधे उन्नाव तक पहुंचाने के लिए तैयार की जा रही 765 केवीए पारेषण लाइन के काम में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लीयरेंस में पेच फंसने के चलते सोनभद्र से इलाहाबाद के बीच 56 किमी तक का काम रुका था। जिसे अब दूर कर लिया गया है। शासन स्तर से सितंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनपरा डी का निर्माण कार्य शुरू होने के समय से ही पारेषण लाइन का कार्य कराया जा रहा है। कार्य जल्द पूर्ण हो इसके लिए 239 किमी लंबी लाइन का कार्य दो भागों में बांटकर कराया जा रहा है। इसमें अनपरा से झूंसी तक 187 किमी लाइन का निर्माण एक कंपनी से और झूंसी से उन्नाव तक की लाइन का काम दूसरी कंपनी से कराया जा रहा है। उन्नाव-झूंसी के बीच का काम करीब-करीब पूरा हो गया है लेकिन अनपरा-झूंसी के बीच के कार्य में पर्यावरण क्लीयरेंस न मिलने के कारण पांच साल से सोनभद्र और इलाहाबाद के बीच स्थित 56 किमी की दूरी में टावर लाइन का काम ठप था।
विज्ञापन


दो माह पूर्व जाकर पर्यावरण क्लीयरेंस की अड़चन पूरी तरह से दूर हो पाई। बाधा दूर होने के बाद, कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो इसको लेकर शासन स्तर से संबंधितों को लगातार निर्देश दिए जाने का काम शुरू हो गया है। शासन स्तर से हर हाल में सितंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण होने की हिदायत दी गई है। उधर, मिर्जापुर पारेषण मंडल के एक्सईएन इं. एससी तिवारी ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि शासन की तरफ से सितंबर के अंत तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसको देखते हुए कार्य में हर संभव तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन


अनपरा-डी उन्नाव पारेषण लाइन का कार्य पूर्ण न होने से यहां उत्पादित होने वाली बिजली अभी अनपरा डी-बी के बीच बिछाई गई वैकल्पिक पारेषण लाइन से ग्रिड को पहुंचाई जा रही है। चूंकि इस लाइन की क्षमता चार सौ केवीए ही है, इस कारण एक साथ अनपरा डी की एक हजार मेगावाट बिजली पास होने में जहां दिक्कत होगी, वहीं लाइन में फाल्ट आने पर अनपरा डी का उत्पादन भी ठप करना पड़ेगा। वहीं अनपरा डी-उन्नाव पारेषण लाइन पूर्ण होने के बाद दिक्कत समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें