फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा क्रिकेट एकेडमी ने जीती शृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान कप टी-20 क्रिकेट शृंखला का रविवार को समापन हुआ। अनपरा क्रिकेट एकेडमी ने अनपरा तापीय परियोजना को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में अनपरा परियोजना ने एकेडमी को दो विकेट से हराया था। दूसरे मैच में अनपरा क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर शृंखला 1-1 से बराबर कर ली। निर्णायक तीसरे टी-20 मुकाबले में एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बनाए। विजय ने 39, विश्वजीत ने 37 और कप्तान श्वेताभ पांडेय ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा परियोजना की टीम 20 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में राहुल ने चार, जबकि विश्वजीत और अरबाज ने दो-दो विकेट लिए। विश्वजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रृंखला में अनपरा एकेडमी के अरबाज खान को मैन ऑफ द सीरीज, अनपरा परियोजना के गोविंद पाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और परियोजना के कप्तान उमेश विंद को सर्वश्रेष्ठ कप्तान का पुरस्कार मिला। विजेता टीम को ट्रॉफी अनपरा परियोजना के सहायक अभियंता इं.अजय कुमार मौर्या ने प्रदान की। वहीं उपविजेता ट्रॉफी इं. सौरभ चंद्र यादव और इं. ललित वैश्य ने प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें