फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा में कोयला संकट बढ़ने से एक इकाई बंद

Thu, 18 Aug 2016 12:20 AM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सेक्टर की सूबे की सबसे बड़ी परियोजना अनपरा में कोयले का संकट बढ़ने लगा है। इसको देखते हुए मंगलवार से ही 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई बंद कर दी गई है। हालात सामान्य होने के बाद ही इसे उत्पादन पर लिया जाएगा। उधर, अनुरक्षण पर ली गई अनपरा डी की पांच-पांच सौ मेगावाट वाली दोनों इकाइयों को भी उत्पादन पर आने में अभी और देर लगने की संभावना जताई जाने लगी है।
विज्ञापन


कोयला संकट का परिणाम यह है कि 210 मेगावाट वाली तीन और 500 मेगावाट वाली दो इकाइयों के चालू रहने की दशा में  जिस परियोजना का उत्पादन 15 से 16 सौ मेगावाट के बीच रहता था, उस परियोजना का उत्पादन घटकर नौ सौ से एक हजार मेगावाट पर आ गया है। हालात यह हो गए हैं कि अचानक से परियोजना में शून्य उत्पादन की स्थिति न बनने पाए, इसके लिए स्टाक में तीन दिन बचे कोयले को आपात स्थिति के लिए बचाकर रखने की ही कोशिश बनी हुई है।

जो रोजाना आपूर्ति मिल रही है, उसी से बिजली उत्पादन बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई को बंद कर दिया गया है। वहीं, अनपरा डी की पहली-दूूसरी इकाई, जिसे हर हाल में 14 अगस्त में हर हाल में पूर्ण क्षमता से पूर्ण उत्पादन पर ले लेना था, को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। एनसीएल के बकाए के भुगतान को लेकर भी प्रदेश सरकार की ओर से अभी कोई पहल सामने नहीं आई है। इसलिए कोयला संकट कब खत्म होगा, कहना मुश्किल है?
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें