फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित एक मरीज की रविवार को घर से कोविड केयर सेंटर लेबल-1 ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि 10 महिलाओं समेत 30 लोगों की रिपोर्ट पांजिटिव आई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3416 हो गई है। 28 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक 3106 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले में 262 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 792 लोगों का सैंपल लिया। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1221 लोगों की रविवार को रिपोर्ट भी आई जिसमें 30 पॉजिटिव और 1191 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 137025 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 135936 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3416 पॉजिटिव और 132520 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1089 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को 30 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 262 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 16 की मौत सोनभद्र और 32 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें