फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आवास खाली करने तक एएनएम के वेतन भुगतान पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सीएचसी मधुपुर में आयोजित नसबंदी कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने सीएचसी में खामी मिलने पर संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ ने डेन्टल क्लीनिक का निरीक्षण किया। जहां करीब छह माह पूर्व मिली डेंटल चेयर को स्टाल नहीं किया गया था। इस दौरान डेंटल विभाग की ओपीडी काफी कम मिली। जिस पर सीएमओ डेंटल चेयर को स्टॉल कराने के साथ ही विभिन्न गांवों में प्रत्येक माह दो कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान कैंप के लिए वाहन की मांग पर वाहन भी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। ताकि कैंप के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेंवाओं की जानकारी दी जा सके। निरीक्षण के दौरान सीएचसी मधुपुर में सीएचओ पद पर तैनात रही पूनम पटेल की तरफ से आवास खाली नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। पूनम इस समय सीएचसी घोरावल में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। जो तैनाती स्थल की बजाय मधुपुर में नियम विरूद्ध तरीके से आवासित हैंं। सीएचसी मधुपुर के अधीक्षक की तरफ से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर सीएमओ ने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही पुन: संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक घोरावल को उपचारिका पूनम के द्वारा जब तक आवास को खाली नहीं किया जाता है तब तक उनके वेतन को रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वीएचएसएनडी सत्रों के गुणवत्ता पूर्ण आयोजन के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें