फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शतरंज प्रतियोगिता में अनमोल सिंह और आकाश ने मारी बाजी

विज्ञापन
करमा में शतरंज खेलते परिषदीय विद्यालय के बच्चे। - फोटो : Archive
विज्ञापन
करमा। विकास खंड करमा के बीआरसी केकराही में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 25 संकुलों से चयनित 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के 25-25 बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ के कक्षा चार के छात्र अनमोल सिंह कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय लोहरा की कक्षा पांच की छात्रा अमृता द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ के अमन तृतीय स्थान पर रहे। कंपोजिट विद्यालय भटौलिया के गोलू ने चौथा और कंपोजिट विद्यालय सरौली के अरविंद विश्वकर्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बैड़ाड़ के कक्षा आठ के छात्र आकाश प्रथम रहे। कंपोजिट विद्यालय भटौलिया के आर्यन मौर्य ने दूसरा, कंपोजिट विद्यालय टिकुरिया के शुभांशु ने तीसरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पगिया के विनय कुमार ने चौथा और उच्च प्राथमिक विद्यालय खैराही के आकाश यादव ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को खेलों में निरंतर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला खेल शिक्षक अनवर हुसैन, ब्लॉक खेल शिक्षक अरुण कुमार सिंह, एआरपी राजकुमार मौर्य, दिनेश कुमार सिंह सहित शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें