फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एमईआईएल अनपरा में मानक का महज दो फीसदी कोयला बचा, कुछ घंटे ही चल सकेंगी इकाइयां

विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना
विज्ञापन
अनपरा। प्रदेश में बिजली की मांग 20 हजार मेगावाट के पार पहुंचने के बीच एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड में कोयले का संकट गहराता जा रहा है। परियोजना में चार नवंबर को मानक के मुकाबले महज दो फीसदी यानी 3.7 हजार टन कोयला शेष बचा था। इस स्टॉक से दोनों इकाइयां कुछ घंटे ही संचालित हो सकती हैं। आपूर्ति नहीं बढ़ी तो इकाइयों के बंद होने की नौबत आ सकती है। परियोजना में कोयले की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक नवंबर को मानक के छह फीसदी यानी 13 हजार टन कोयला उपलब्ध था। इस दिन 20.9 हजार टन कोयले की आपूर्ति के मुकाबले 16 हजार टन की खपत हुई। इसके बावजूद दो नवंबर को स्टॉक घटकर 7.2 हजार टन रह गया। इस दिन 10 हजार टन कोयला मिला, जबकि खपत 15.9 हजार टन रही। तीन नवंबर को स्टॉक में मामूली सुधार हुआ और कोयला 9 हजार टन पहुंचा। इस दिन 13.5 हजार टन की आपूर्ति के मुकाबले 16.4 हजार टन की खपत हुई। वहीं, चार नवंबर को 11.3 हजार टन कोयला मिलने के बावजूद 16.7 हजार टन की खपत हो गई। इससे स्टॉक घटकर 3.7 हजार टन रह गया। परियोजना प्रमुख एके सिंह ने बताया कि एनसीएल से मांग के अनुरूप कोयला नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते उत्पादन कम करना पड़ा है। कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए एनसीएल प्रबंधन से लगातार बातचीत की जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग भी बढ़ रही है। माह की शुरुआत में मांग 19,489 मेगावाट थी, जो अगले दिन बढ़कर 20,589 मेगावाट हो गई। मंगलवार को पीक आवर में मांग 20,747 मेगावाट तक पहुंच गई। बुधवार को भी पीक आवर में 20,716 मेगावाट मांग दर्ज की गई। मांग में उतार-चढ़ाव के चलते उत्पादन निगम की अनपरा परियोजना की चौथी और पांचवीं इकाई से 290 मेगावाट तथा ओबरा-सी की पहली इकाई से 285 मेगावाट की थर्मल बैंकिंग कराई गई। वहीं, अनपरा की सातवीं इकाई ने 504 मेगावाट बिजली उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें