फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मंडी में सब्जियों का अवशेष से मिलेगी पशुओं को खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका के अंतर्गत संचालित अस्थाई आश्रय स्थल का बुधवार को सदर एसडीएम रमेश कुमार ने निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में पशुओं के खान-पान और उन्हें ठंड से बचाने के इंतजाम के बारे में जानकारी ली। आश्रय स्थल में 336 पशु हैं। पशुओं को चारा दिया जा रहा है। 25 पशुओं को काऊ कोर्ट पहनाया गया है। भूसा स्टॉक अगले 20 दिन के लिए 108 क्विंटल उपलब्ध है। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक मिली। पानी की टंकी साफ सुथरी पाई गई। ठंड से बचाने के लिए पशुओं को तीन स्थान पर अलाव और 11 ब्लोअर लगाया गया है। गो शेड में तिरपाल लगाया गया है। संबंधित को निर्देशित किया गया कि ठंड से किसी भी पशु की मृत्यु ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास करें। गोसेवा रथ के माध्यम से सभी वार्डों से घर का सब्जी और चारा के रूप में अवशेष पदार्थ लाया जा रहा है। मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी में जो भी सब्जियों का अवशेष पदार्थ बचता है, उसे इकट्ठा करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें