फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मां के सामने से बेटी को उठा ले गया जानवर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के सामने से नौ साल की बेटी को जंगली जानवर उठा ले गया। जानवर के नुकीले दांतों से घायल बालिका की बाद में मौत हो गई। ग्रामीणों ने तेंदुआ का हमला बताया। इसके बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ाने के साथ जानवर की शिनाख्त करने में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में सोमवार शाम हुई। सिंगरौली के पश्चिम सरई वन परिक्षेत्र के बेलगांव गांव की रहवासी आरती जायसवाल अपनी पुत्री आरती (9) के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी।
इसी दौरान जानवर ने अचानक हमला कर दिया और बच्ची को जबड़े में दबाकर कुछ दूर जंगल के अंदर लेकर चला गया। हो हल्ला मचा तो जानवर बच्ची को छोड़ भाग गया। हमले में गंभीर रूप से घायल बच्ची की बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हमलावर जानवर को तेंदुआ बताया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हमलावर जानवर को पकड़ने की मांग की। डीएफओ अखिल बंसल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जानवर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यह भी जल्द साफ हो जाएगा कि हमलावर जानवर किस प्रजाति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें