फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का पशु तस्कर गिरफ्तार, संयुक्त टीम की कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

Mon, 13 Oct 2025 10:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News In Hindi: सोनभद्र जिले में पुलिस व एसओजी की संयुक्ट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में एसओजी और पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार की देर रात एक अन्तरप्रान्तीय गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल तस्कर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कैसे हुई बदमाश की गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना पन्नूगंज पर दर्ज गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मुकदमे का वांछित व इनामी रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगढ़ टोला खदरा निवासी संजय राम उर्फ संजय दिवाना सिलहट पीएसी कैंप के पास छिपा हुआ है। सूचना पर एसओजी प्रभारी एसआई राजेश कुमार चौबे व थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। 

खुद को घिरा देख संजय राम ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद कर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bihar Election 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति लड़ेंगी बिहार विधानसभा चुनाव, भोजपुरी स्टार के ससुर ने किया दावा
विज्ञापन


क्या बोले पुलिस अधिकारी
सीओ राहुल पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अन्तरराज्यीय गो-तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास और गौवध निवारण अधिनियम के मामले शामिल हैं। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक बृजेश दूबे, कांस्टेबल दीपक गिरी और ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें