बभनी। विकास खण्ड म्योरपुर के नधिरा गांव में दो किमी सड़क पर धुल उड़ रही है, इससे रहवासी परेशान हैं। समस्या को लेकर नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ हीजिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की।
म्योरपुर ब्लाक के नधिरा चंद्रकांत दुबे के घर से दिनेश दुबे के घर तक पीडब्लूडी की ओर से बनाई गई सड़क पर धूल उड़ रहा है। जिस कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। सड़क की न तो पटरी का पता है न तो सड़क का, इससे आवागमन में ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। बस्ती वासियों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। शनिवार को ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ज्ञानू जी महाराज के अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण कुमेश कनौजिया, सियाराम कनौजिया ,छोटेलाल, बबलू ,चितलाल, छोटेलाल ,बुध सिंह, महेश कुमार,नरेश , दिलबस ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और मांग किया की सड़क पर जमी मिट्टी हटाकर सड़क की मरम्मत किया जाए। खराब सड़क पर आए दिन गांव के ग्रामीण व बच्चे चुटहिल होते रहे हैं। इस बावत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।