फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब एनएससी में मिलेगी एमआरआई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। यूपी व एमपी के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को अब एमआरआई के लिए महानगरों में भटकना नहीं पड़ेगा। एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) जयंत में एमआरआई मशीन शुरू हो गई है। एमआरआई मशीन के जरिए पूरे शरीर के स्कैन के साथ ब्रेन, सी-स्पाइन, एलएस-स्पाइन, डीएल-स्पाइन, एल्बो जाइंट, नी जाइंट आदि के स्कैन की सुविधा मिलेगी। ओपन एमआरआई की सुविधा वाली यह मशीन आधुनिक है एवं पूरे परिक्षेत्र में इस प्रकार कि सुविधायुक्त यह एकमात्र मशीन है। इससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों विशेषकर एनसीएल कर्मियों एवं आस-पास के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। एनसीएल पिछले दिनों में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया था। एनसीएल का जयंत स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय परिक्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है जो एनसीएल कर्मियों सहित यूपी-एमपी के सीमांचल के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए तत्पर है। एनसीएल सीएमडी भोला सिंह व निदेशक कार्मिक मनीष कुमार ने बीते दिनों नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें