फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सचिवों की बर्खास्तगी से क्षुब्ध संघ के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत राज विभाग में दो सचिवों की बर्खास्तगी के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर उनका त्यागपत्र वायरल किया है। दो ग्राम पंचायत अधिकारियों की बर्खास्तगी पर उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की बात अपने वायरल पत्र में लिखा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दूबे ने संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी व सभी एडीओ पंचायत को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जिले में उनके द्वारा नेतृत्व संभव नहीं हो पा रहा है। दो ग्राम पंचायत अधिकारियों गिरीश चंद्र दूबे व रमाकांत देव पांडेय को शौचालय निर्माण समय से न करने पर बर्खास्त कर दिया गया है जो न्यायपूर्ण नहीं है। इस पर संगठन द्वारा कुछ न कर पाने के कारण वे अपने पद से नैतिकता के नाते इस्तीफा दे रहे हैं। उनका यह पत्र, सचिवों के बर्खास्तगी से जुड़ी समाचार पत्र में प्रकाशित खबर की कटिंग और पदाधिकारियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि समय से शौचालयों का निर्माण न करने समेत अन्य कई आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी गिरीश चंद्र दूबे और रमाकांत देव पांडेय को बर्खास्त कर दिया है। इससे विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें