फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर कुएं में कूदी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खचार गांव में बुधवार को पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर विवाहिता कुएं में कूद गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोगों ने विवाहिता को कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर विवाहिता का बयान लिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब दस बजे एक विवाहिता की किसी बात को लेकर ससुर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और विवाहिता घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में कूद गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर विवाहिता को निकाला। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हलका दारोगा संजीव राय ने कहा कि विवाहिता या उसके परिवार के लोगों ने सूचना नहीं दी है। फिर भी लोगों से मिली सूचना के आधार पर अस्पताल में विवाहिता से मिलकर जानकारी ली गई। विवाहिता तहरीर देगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें