फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बढ़नीनाला के समीप मंगलवार को एक कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव निवासी सत्यनारायण (47) साइकिल पर मोटर रखकर अपने घर जा रहा था। बढ़नीनाला के पास तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सीएचसी दुद्धी ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने शव को कब्जे लेकर पड़ताल शुरू की।
उधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सीएचसी दुद्धी में शव के पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देने पर अड़ गए। परिजनों ने कहा कि कार चालक को पकड़ कर कार्रवाई की जाए। चौकी इंचार्ज ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें