राबर्ट्सगंज कांशीराम शहरी आवास में मंगलवार को रहवासियों ने नपा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने टैंकरों से शुद्ध पेयजलापूर्ति कराने की मांग की।
मांगें पूर्ण न होने से नगर पालिका दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने कहा कि आवासीय परिसर में लगे हैंडपंप नाममात्र का पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
हैंडपंपोें पर पानी के लिए कड़ी धूप में लाइन लगानी पड़ रही है। कहा कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराने की मांग की गई है।