फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की बदहाल स्थिति से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौपते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में सड़कों की बदहाल स्थिति, आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं तथा जनमानस को आवागमन में हो रही परेशानियों के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपकर नगर में सड़कों दुरूस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधि संवेदन शून्य हो चुके हैं। आम जनता से उनका कोई लेना देना नहीं है। सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता ठेकेदारी कर धनोपार्जन में लगे हैं और उच्च सदन में बैठे जन प्रतिनिधि अपने चहेतों के लिए ठेका मैनेजमेंट में जुटे हैं। जिले से लेकर समूचा प्रदेश और देश त्राहि- त्राहि कर रहा है। जनता दुर्ब्यवस्था और भ्रष्टाचार का दंश झेल रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि नगर में एक सप्ताह के भीतर सुचारू रूप से यातायात ब्यवस्था बहाल नही हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय व कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति अफसर व जनप्रतिनिधि गंभीर नही हुए तो आंदोलन के साथ-साथ जन जागरण अभियान चलाकर क्रिया कलापों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह एवं जिलाध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि विकास कार्यो में मानकों की अनदेखी तथा नेता- अफसर गठजोड़ से कमीशन खोरी चरम सीमा पर है और सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। इस दौरान जितेंद्र पासवान, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, चंद्रांसु द्विवेदी, राजीव शुक्ला, प्रदीप चौबे, अमित पटेल, धीरेंद्र मिश्रा, मृदुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें