फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Sun, 21 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज में जुलुस निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताआें ने मानदेय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही सभा कर समस्याओं पर चर्चा की और अधिकार के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया। सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं रविवार की सुबह राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में इकट्ठा हुईं।

यहां से कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। जुलूस नगर के विभिन्न इलाकों से होते हुए बढ़ौली चौराहे से वापस रामलीला मैदान आया। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, उन्नयन विषयक गोष्ठी और जिला सम्मेलन किया गया।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रा एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले हो रहे कार्यक्रम में एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कविता कुशवाहा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं और इस महंगाई में भुखमरी के कगार पर पहुंच गई हैं।

अब तक किसी भी सरकार ने कार्यकर्ताओं की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्हें महज तीन हजार रुपये मानदेय देकर बेवकूफ बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताएं और सहायिका सरकार की इस वादाखिलाफी पर आंदोलन करेंगी।

 जिला संरक्षक रविंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलता है। आने
वाले विधानसभा चुनाव में वादाखिलाफी करने वाली सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह और सचिव उपेंद्र पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं अधिकार के लिए संगठित हों।

जिला सचिव माया चौहान ने कहा कि कुछ लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

हमें अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर आंदोलन करना होगा और गुमराह करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। कार्यक्रम में उर्मिला देवी, नूरजहां, रानी, अनामिका, चमेली देवी, सोनम, माला देवी, सविता, कमला, सुशीला चौबे, गीता देवी, आरती, रेनू आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें