फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सलखन और बहुअरा गांव में बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलखन और बहुअरा में जल्द ही नए भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाएगा। दोनों गांवों में 12-12 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से धनराशि प्राप्त हो गई है। ब्लॉक स्तर पर निर्माण कार्यों की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलखन में स्थायी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन उधार के भवन में किया जाता है। कई ग्राम पंचायतों में प्राथमिक विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा है। सलखन ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अवई, प्राथमिक विद्यालय कुशहिया और प्राथमिक विद्यालय वनलही संचालित हैं। मगर इनमें से किसी प्राथमिक विद्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं हो रहा है। सलखन में स्थायी नया आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत बहुअरा में स्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण नहीं हो सका है। लंबे समय से यहां इसकी मांग चल रही है। शासन की तरफ से हाल ही में दोनों ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए धन जारी किया गया है। सलखन और बहुअरा ग्राम पंचायत में 12 -12 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष का कहना है कि दोनों ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बजट मिल गया है। निर्माण कार्य की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें