फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बाहर लड़खड़ा कर गिरा वृद्ध, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बीडर गांव के चितहवां पहाड़ी टोला निवासी रामकलाई (55) को शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामकलाई का कई दिन से तबीयत थी। वह सुबह स्नान कर कहीं जाने की तैयारी में था। इस बीच घर के बाहर लड़खड़ा कर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में चोट लग गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी दुद्धी आ रहे थे। इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें