दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के सुंदरी गांव में ट्रैक्टर चालक के अपहरण मामले में कोतवाली पुलिस चार सगे भाइयों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संदेह के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बीते पांच जुलाई को सुंदरी गांव निवासी गौरीशंकर का पुत्र विकलेश गांव के ही रफीउद्दीन पुत्र ग्यासुद्दीन का ट्रैक्टर चलाने गया था। उसके बाद युवक लापता हो गया। परिजनों ने लापता होने के बाद काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।
परिजनों ने काफी दिन बीत जाने के बाद गांव के ही रफीउद्दीन, अतशबुद्दीन, जलालुद्दीन, इकबाल के विरुद्ध अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि परिजनों के सूचना पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के आरोप पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।