फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लकड़बग्घे के हमले में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरहां वन क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास में पिछले दिनों लकड़बग्घे के हमले में घायल वृद्ध की मंगलवार को मौत हो गई। उसका इलाज सिंगरौली के अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

बीजपुर पुनर्वास निवासी हीरा गुप्ता (60) को चार अप्रैल को बकरी चराते समय लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया था। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लकड़बग्घे को भगाकर हीरा की जान बचाई थी।
घायल का परिजन मप्र के सिंगरौली स्थित अस्पताल में इलाज करा रहे थे। कुछ दिन पहले डॉक्टर ने छुट्टी दी तो घर लेकर आ गए। इसी दौरान सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर फिर से सिंगरौली ले गए। वहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

जरहां रेंजर रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है परिजनों से कागजात व फोटो उपलब्ध कराने के बाद उच्चाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शासन स्तर से जो आर्थिक मदद मिलेगी वह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें