फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिस स्कूल बस से उतरा भाई, उसी की चपेट में आने से मासूम बहन की मौत

विज्ञापन
मृतक-सुधी(फाईल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
शाहगंज। शाहगंज थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम सुधी की मौत हो गई। वह स्कूल से लौटे भाई को देखकर सड़क पर आई थी। तभी स्कूल बस आगे बढ़ गई। बस से कुचलकर मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। घटना से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

अरंगी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का बेटा दिव्यांश पगिया स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था। वह स्कूल की बस से आता-जाता था। छुट्टी होने के बाद रोज की तरह वह स्कूल बस से लौटा। घर के सामने बस खड़ी होते ही उसकी छोटी बहन सुधी अचानक दौड़ते हुए सड़क की तरफ भागी।
वह बस के आगे से पटरी पार करने लगी, तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोका तब तक पहिए के नीचे आने से मासूम की मौके पर मौत हो गई थी। घटना से परिजनाें में कोहराम मच गया। शाहगंज एसओ राजेश सरोज ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें