फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सोनहटी गांव निवासी सुरसरती देवी ने जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। महिला ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने 0.148 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 22 दिसंबर 2014 को कराया था और तभी से कब्जे में है। आरोप है कि 29 सितंबर 2023 को कई लोग सके घर पहुंचे और जमीन को अपनी बताते हुए कब्जा छोड़ने का दबाव बनाने लगे। महिला का कहना है कि जांच में पता चला कि आरोपियों ने पूर्व में गलत आराजी संख्या अंकित कर बैनामा कराते हुए साजिश रची और इसी आधार पर उससे 1.90 लाख रुपये हड़प लिए। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें