फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूत बनना होगा : रामराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ विचार गोष्ठी की। इस दाैरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी और कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त व मजबूत बनना होगा। पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर हम उन महापुरुषों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई और प्रत्येक नागरिक को सांविधानिक अधिकार दिए। प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। इस दाैरान गोपाल स्वरूप पाठक, अमरेश देव पांडेय, राजबली पांडेय, कुसुम तिवारी, इनामुल हक अंसारी, आशुतोष दुबे, शिव प्रसाद यादव, अंशु मद्धेशिया, संगीता श्रीवास्तव, शंकरलाल भारती, आशीष सिंह, आशीष शुक्ला, रिचर्ड डेविड, रामेश्वर यादव, तामेश्वर तिवारी,अमरेश देव पांडे, ने विचार व्यक्त किए। वहीं शाहगंज बाजार के श्री संकट मोचन तिराहे पर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, दिव्य ज्योति, सच्चिदानंद, शिवपूजन विश्वकर्मा, संजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें