फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वृद्धा की गुहार... साहब, मुझे नहीं मिलती पेंशन, आप दिला दीजिए

विज्ञापन
दुद्धी तहसील में जनसुनवाई के दौरान अफसरों को समस्याएं बताते फरियादी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 191 शिकायतें पहुंचीं। इनमें 21 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 170 मामलों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। दुद्धी में डीएम चर्चित गौड़ ने शिकायतें सुनीं। लेखपाल हड़ताल पर थे इस लिए भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान वार्ड नंबर एक निवासी 65 वर्षीय मोकाइदा ने वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उन्हें आज तक वृद्धा पेंशन नहीं मिली है। दुद्धी में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में 65 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में टीम भेजकर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाए। शिकायत के निस्तारण के बाद संबंधित व्यक्ति से फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाए कि उसकी समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है। रॉबर्ट्सगंज तहसील में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 29 शिकायतें सुनी गईं। इनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 22 मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ओबरा तहसील में एसडीएम रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में 44 शिकायतें आईं। इनमें छह का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 38 मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। घोरावल तहसील में मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार ने शिकायतें सुनीं। यहां 53 प्रार्थना पत्रों में छह का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 47 मामलों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर अनावश्यक देरी न की जाए और निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें