रॉबर्ट्सगंज कचहरी में अधिवक्ता परिषद की ओर से सम्मानित अधिवक्ता। संवाद
सोनभद्र। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत जिला इकाई सोनभद्र की ओर से शनिवार को बार सभागार में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायालय के पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के बाद वंदे मातरम गान से हुआ। चेयरमैन एल्डर्स कमेटी कृपा नारायण मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का दायित्व भारतीय संविधान की मूल भावना की रक्षा करना है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को सुरक्षित रखने के लिए अधिवक्ताओं को निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भोला सिंह, राजस्व के वरिष्ठ अधिवक्ता मुरलीधर शुक्ल, दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता कृपा नारायण मिश्रा, फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता बच्चू सिंह और मार्तंड प्रसाद मिश्रा को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राजीव कुमार सिंह ने की। संचालन अधिवक्ता परिषद के महामंत्री विनोद कुमार शुक्ल ने किया। इस मौके पर अरुण प्रताप सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय, पवन कुमार मिश्र, शशांक शेखर कात्यायन, उमेश कुमार मिश्र, कृष्ण प्रताप सिंह, संजय सिंह, संजीव शुक्ला, शरद गुप्ता, अतुल कुमार कनौजिया, प्रीति पाठक, शालिनी चतुर्वेदी, शैलेंद्र केशरी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।