फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में अमरेश और कनिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में नगवां ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह व डोरिया प्रधान प्रतिनिधि परमानंद कम्हरिया, प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश प्रधानाचार्य व कमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अरविंद यादव, 400 मीटर दौड़ में अमरेश यादव, 100 मीटर दौड़ में छोटेलाल प्रथम स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ में प्रियंका, 400 मीटर में कनिका और 100 मीटर दौड़ में अंजलि पहले स्थान पर रहीं। इसी तरह से वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालकों में रामपुर और बालिकाओं में कम्हरिया की टीम अव्वल रही। जबकि कबड्डी (बालिका वर्ग) में कम्हरिया की टीम और बालकों में रईया की टीम पहले स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह, ग्राम प्रधान कम्हरिया और राजा छत्रपति शाहू जी महाराज कॉलेज के प्रधानाचार्य ने किया। संचालन युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी और प्रदीप सिंह किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र व पीआरडी के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें