फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरए के विरोध में अमीनों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सीजनल राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य राजस्व सहायक (सीआरए) के खिलाफ कार्रवाई करने समेत अन्य मांगों को लेकर सीजनल अमीन संघ और अनुसेवक ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सीआरए व चयन समिति कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम उनके प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

संघ के संतोष धर द्विवेदी, रामप्रवेश, रवि प्रताप, अरुण कुमार, तारकेश्वर, लाल बहादुर, बलिराम यादव, राजेश गिरी, रामविलास जैन, अशोक शर्मा, रविंद्र नाथ, तुलसी, कैलाश ने कहा कि सीआरए अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। विनियमितीकरण के मामले में जूनियर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फाइनल हस्ताक्षर कराकर नियुक्ति कराना चाहते हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि सीआरए की मनमानी पर रोक लगाते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों ने डीएम का अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान कराने की मांग की। कहा कि सीआरए के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए 45 वर्ष की आयु पार कर संघर्ष कर रहे सीजनल अमीन व अनुसेवकों को वरीयता दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें