फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिलाधाम में ट्रैक्टर पलटा, तीन की मौत

Wed, 25 Mar 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र स्थित अमिलाधाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बुधवार की दोपहर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसी डौर, पटेहरा और पुरैनिया गांव के लोग बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली से कोन थाना क्षेत्र में स्थित अमिला धाम में दर्शन के लिए गए थे। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित अमिला धाम में दर्शन कर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली पहाड़ के ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे लालती (40) पत्नी हेमराज, शोभावती (70) पत्नी गिरधारी पटेल और उसकी बहू गुड्डी (28) पत्नी रामनारायण निवासी कम्हारडीह की मौत हो गई। जबकि करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोन पुलिस के साथ ही चकरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पीएसी जवानों ने घायलों को वाहनों से जिला अस्पताल भेजा।

रामचरन पटेल (45) पुत्र स्व. हरिनाथ, शिवकुमारी (40) पत्नी जगनारायन निवासी पुरैनिया बंगला, इमरती (30) पत्नी शंकर, चिंता देवी (37), मोतीलाल (50) निवासी कम्हारडीह, प्रभावती (43), मीरा देवी (50) पत्नी लोरिक, मुन्नी (40) पत्नी मुन्नीलाल, अमृतलाल (60) पुत्र रामबली निवासी महोखर, सत्यम (10) पुत्र लालता, निवासी ऐलाही पन्नूगंज, सोमारू (60) पुत्र बेचू निवासी पटेहरा राबर्ट्सगंज, पिंटू (15) पुत्री सोमारू, अंकित (12) पुत्र लालता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी पर सीएमओ डा. अमरेंद्र बहादुर, सीएमएस डा. बलराम सिंह समेत कई चिकित्सक जिला अस्पताल पहुंच गए।

वहीं दूसरी घटना में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी मोड़ के पास बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से सावित्री (40) पत्नी बीरबल निवासी तिलया घायल हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें