रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मेें मरीजों का उपचार
सोनभद्र/खलियारी/केकराही/सलखन। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करते हुए निशुल्क दवा वितरित किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 159 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया गया। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेला में कुल 32 मरीजों का उपचार किया गया है। मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी जुकाम के साथ ही पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं।
खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेला में कुल 53 मरीजों का उपचार हुआ। फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि मेला में कुल 48 मरीजों को दवा वितरण किया गया है, जिसमें अधिकांश मरीज बुखार, खांशी,शुगर से संबंधित मरीजों का इलाज किया गया है। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि हमारे यहां कुल 18 महिलाओं का वजन, बीपी,एचबी, एचआईवी का जांच कर उन्हें आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड दवा दी गई। दो महिला का डिलीवरी भी हुआ है। मेले में लैब टेक्नीशियन पवन कुमार मरीजों को जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 मरीजों का जांच किया गया, जिसमें, हिमोग्लोबिन,मलेरिया,टाईफाइड, शुगर का जॉच शामिल है। इसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया है। केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आए 32 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें उल्टी-दस्त, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले हैं। सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.अंकित ने बताया कि जन आरोग्य मेला में 32 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।